ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, समाज के उत्थान और ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार और कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से 14 पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने तथा समाज के हित में योगदान देने का आह्वान किया।
इन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं—
- राकेश शुक्ला — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- अंकिता तिवारी — राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी
- विमल पाण्डेय — राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
- एम.बी. त्रिपाठी — प्रदेश अध्यक्ष
- जे.बी. शुक्ला — प्रदेश उपाध्यक्ष
- जी.एस. दुबे — प्रदेश प्रवक्ता
- विजय तिवारी — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- कौशलेंद्र बाजपेई — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- महाराज भूषण अवस्थी — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- लक्ष्मी शंकर शुक्ला — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- वी.एस. द्विवेदी — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- लाला त्रिपाठी — प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- सचिन मिश्रा — जिला उपाध्यक्ष, कन्नौज
- प्रवीण चंद्र पाठक — जिला प्रभारी, फर्रुखाबाद
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई बधाई
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें संगठन के हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का आयोजन एवं संचालन लखनऊ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अवस्थी, जी.एस. दुबे और विजय पाण्डेय द्वारा किया गया।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
