सीएम योगी ने 26 पुलिसकर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित, 87 इंटरसेप्टर वाहन रवाना

 

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 26 पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया। इनमें 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 16 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Previous Post Next Post