मलिहाबाद में पिकअप से कुचलकर हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना मलिहाबाद क्षेत्र के कसमण्डी कलां में श्यामलाल की पिकअप से कुचलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरजान (20) के रूप में हुई है।

मलिहाबाद पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पूर्व रंजिश के चलते श्यामलाल पर जानबूझकर पिकअप चढ़ाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 32 QN 6134 भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Previous Post Next Post