गैलरी में सोता रहा परिवार, घर से करीब 28 लाख का माल साफ; कारोबारी के घर चोरी से हड़कंप

 


ब्यूरो रिपोर्ट आदित्य यादव

उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र के कर्मी बिजलामऊ गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाकर करीब 28 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार घर की गैलरी में सो रहा था। चोरों ने घर में प्रवेश कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा लगभग 5 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हुए हैं। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान कर उनका सुराग लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। लाखों रुपये की चोरी की वारदात के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है।

Previous Post Next Post