बलरामपुर में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जिले के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सीएमएस बलरामपुर के संयोजन में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी अपने-अपने जिलों के व्यायाम शिक्षकों की देखरेख में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रहे हैं।

100 मीटर दौड़ में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

मुख्य अतिथि की उपस्थिति में आयोजित सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के अरविंद गोस्वामी ने प्रथम, गोंडा के सौरव कश्यप ने द्वितीय और बहराइच के शिवम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बहराइच की काजल प्रथम, श्रावस्ती की वंदना गोस्वामी द्वितीय और गोंडा की दिव्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

लंबी कूद में बलरामपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में बलरामपुर के अरविंद यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोंडा के शिक्षम सोनकर द्वितीय और बहराइच के अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं, जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में बलरामपुर के वाहिद हुसैन ने प्रथम, श्रावस्ती के शिव दर्शन ने द्वितीय और बहराइच के नरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षक और खेल अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी आशीष कुमार, डॉ. चंदन कुमार पांडेय पीईएस, आशीष कुमार मौर्य पीईएस, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय, केपी यादव, बीएन सिंह, अबुल हाशिम, गीता गौतम, वीके शुक्ला, साधना पांडेय, अन्नपूर्णा, विनीता वर्मा, यदुनाथ वर्मा, कुमेश सरोज, अम्बरीष पांडेय, हरि प्रकाश वर्मा, शिव करण, मंजू मौर्य, रीता चौधरी और मोहिउद्दीन सिद्दीकी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

गोंडा से जिला सचिव राजेश चंद्र पांडेय, अतुल सिंह, विश्वजीत, संदीप शुक्ला, आनंद यादव और सुधाकर मिश्रा मौजूद रहे। बहराइच से जिला सचिव विवेक कुमार, श्रावस्ती से जिला सचिव आशीष कुमार सहित वेद कुमारी, नवीन मिश्रा, सौगेंद्र सिंह, केपी सिंह और विजय कुमार सिंह ने सहभागिता की।

इसके अलावा श्रावस्ती से हनुमान मिश्र, अवधेश चौधरी, अफस, संतोष यादव, अर्जुन वर्मा, जाकिर हुसैन और वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा बलरामपुर से जिला सचिव मोहम्मद सुहेल, साईद अहमद, उमेश चंद्र तिवारी, उमेश कुमार, अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, विनय कृष्ण मिश्र, संजय कुमार, अभय शंकर, नवीन पाल, मदन लाल, रश्मि सिंह, प्रशांत सिंह, नसीम अहमद और राजेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुरेश यादव ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से मंडल के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post