तुलसीपुर के 47 में से 40 फीडर रिस्टोर, शेष 07 फीडरों की पुनर्बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

 


ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। जनपद में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि एवं तेज आंधी-तूफान के कारण विद्युत पोल, लाइनों एवं अन्य विद्युत संरचनाओं को व्यापक क्षति पहुंचने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा अतिरिक्त संसाधन और टीमें लगाकर लगातार युद्धस्तर पर पुनर्बहाली का कार्य कराया जा रहा है।

विद्युत विभाग के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के सभी 27 फीडरों को रिस्टोर कर दिया गया है। वर्तमान में सभी फीडर सुचारू रूप से संचालित हैं और संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है।

इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर के कुल 47 फीडरों में से 40 फीडरों को भी रिस्टोर किया जा चुका है। शेष 07 फीडरों की पुनर्बहाली के लिए विद्युत विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं लाइनों की मरम्मत के साथ-साथ आवश्यक विद्युत उपकरणों को बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करना प्राथमिकता बताया है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों के साथ विद्युत विभाग की टीमें लगातार फील्ड में तैनात हैं और क्षतिग्रस्त विद्युत ढांचे को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।

जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग की ओर से विद्युत आपूर्ति की पूर्ण बहाली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में शेष 07 फीडरों को भी रिस्टोर कर शत-प्रतिशत विद्युत व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

Previous Post Next Post