खुदागंज में दो सन्यासियों की हत्या के बाद एडीजी बरेली जोन ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

 

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 1 अक्टूबर 2026। थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम सूथा स्थित देवस्थान पर दो सन्यासियों की हत्या कर शव जलाए जाने की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को घटना के शीघ्र अनावरण तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Previous Post Next Post