जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 20 अक्टूबर 2026। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमारी ने अपनी टीम के साथ थाने पर आई महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिस की ओर से उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।
महिला हेल्प डेस्क और पिंक बूथ के बारे में बताया
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को थाने में स्थित महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में संबंधित सहायता केंद्रों के माध्यम से पुलिस से मदद ली जा सकती है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जरूरत के समय सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
- 1090 – वीमेन पावर लाइन
- 181 – महिला हेल्पलाइन
- 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
- 108 – एम्बुलेंस सेवा
- 102 – स्वास्थ्य संबंधी एम्बुलेंस सेवा
- 112 – आपातकालीन पुलिस सहायता
- 1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे बिना किसी संकोच के मदद प्राप्त कर सकें।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

