मिशन शक्ति फेज-6.0: आठ साल से मायके में रह रही महिला का विवाद काउंसलिंग से सुलझा, पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना गढ़िया रंगीन की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय पहल करते हुए काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराया। आपसी बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद दूर कर दोबारा साथ रहने की सहमति जताई।

शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत पर हुई काउंसलिंग

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति केंद्र, थाना गढ़िया रंगीन में एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। महिला ने यह भी बताया था कि वह पिछले आठ वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।

मामले का संज्ञान लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने 18 अक्टूबर 2026 को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान पति-पत्नी को आपसी समझ, एक-दूसरे के सम्मान और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

आपसी सहमति से फिर साथ रहने का लिया निर्णय

पुलिस के अनुसार, काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। इसके बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने की सहमति व्यक्त की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पक्षों को सकुशल विदा कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना गढ़िया रंगीन के नेतृत्व में की गई।

मिशन शक्ति पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:

  1. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, थाना गढ़िया रंगीन।
  2. उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र तोमर।
  3. महिला कांस्टेबल अनुराधा शर्मा।
  4. कांस्टेबल हर्ष गौतम।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए पुलिस द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post