स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, शाहजहांपुर के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने वृद्ध आश्रम एवं अनाथालय पहुंचकर फल वितरित किए। पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष सर्वेश राठौर, महिला जिला अध्यक्ष रीना शर्मा, महामंत्री नीलम हांडा, जिला उपाध्यक्ष जहीर खान, खालिद, त्रिलोक सिंह, शकील खान, सनी राठौर, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आबिद, आसमा यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
