श्रम विभाग एवं फैक्ट्री प्रबंधन के संयुक्त आयोजन में श्रमिकों की शुगर, बीपी समेत कई जांचें हुईं
स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। हरदोई रोड स्थित रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड में आयोजित श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन श्रमिकों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रम विभाग एवं फैक्ट्री प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में सीएचसी भावलखेड़ा, कर्मचारी राज्य बीमा योजना तथा वरुण अर्जुन मेडिकल यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर के दौरान श्रमिकों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ ही लिपिड प्रोफाइल, यूरिन, टीएफटी, सीबीसी समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कराई गईं। चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।
दो दिन में 770 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजकों के अनुसार शिविर के दूसरे दिन तक कुल 770 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। श्रमिकों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न जांचों का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को भी किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, मो. शमीन, मो. नफीस इदरीशी तथा रोजा पावर सप्लाई लिमिटेड के एचआर पवन सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
