ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित इंडियन ढाबे पर शनिवार शाम खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट की जांच की।
जांच के दौरान टीम ने आटा और पनीर समेत कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में एक्सपायरी आटा और संदिग्ध पनीर मिलने की बात सामने आई है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्रेणी
उन्नाव
