प्रयागराज में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय और पुलिस उपायुक्त नगर ने थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख चौराहों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस भी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना है।

Previous Post Next Post