जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग और शैक्षिक सामग्री

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला कमांडेंट होमगार्ड्स शाहजहांपुर श्री लाल साहब यदुवंशी ने जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पेन, पेंसिल और इरेज़र वितरित किए।

इस अवसर पर श्री यदुवंशी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर जीवन की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधक न बनें, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों का सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा।

Previous Post Next Post