स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कांट में सूचना दी थी कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना के आधार पर थाना कांट में मु0अ0सं0 38/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। विवेचना में अभियुक्त अर्जुन पुत्र ठाकुरदास, निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना खुदागंज, शाहजहांपुर का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:20 बजे अभियुक्त अर्जुन को चौहानापुर रोड पर सरथौली यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अर्जुन पुत्र ठाकुरदास, निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 22 वर्ष।
दर्ज मुकदमा
मु0अ0सं0 38/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर।
गिरफ्तारी
दिनांक: 3 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 10:20 बजे
स्थान: चौहानापुर रोड, सरथौली यात्री शेड के पास, थाना कांट, शाहजहांपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर, थाना कांट
- उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, थाना कांट
- उपनिरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, थाना कांट
- कांस्टेबल 277 पवन भारद्वाज, थाना कांट
- कांस्टेबल 269 अभिषेक कुमार, थाना कांट
