उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर बुजुर्ग में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित, छात्रों ने सीखे योगासन और प्राणायाम


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 3 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर बुजुर्ग में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को योग के स्वास्थ्य लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी। साथ ही दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमल कुमार, सहायक अध्यापक गुलजार अहमद, अनुदेशक नागेश्वर गंगवार तथा योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को आगे बढ़ाना रहा।

Previous Post Next Post