मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

 


पुलिस ने ककरा पुल के पास से दबोचा, चोरी की गई हीरो पैशन प्रो बरामद

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर 2026 को मोहम्मद मुकीम पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी महमंदशाह, ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 5 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे उनकी काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल नंबर UP27 S7748 चोरी हो गई थी।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 340/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिव कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर ककरा पुल के पास गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 6/7 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को एक व्यक्ति मोहल्ला अजीजगंज स्थित ककरा पुल के पास लेकर खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इब्बन पुत्र पुत्तन, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला बंगस, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर बताया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल को 5 अक्टूबर को मोहल्ला बक्सरीया से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल मिस्त्री है और चोरी की गई बाइक को झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जिसे वह अपने घर ले जाने के लिए आया था।

धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को 7 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12:30 बजे विधिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अंकित पंवार, कांस्टेबल गवेन्द्र और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।

Previous Post Next Post