ओसीएफ रामलीला मेले को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त और सघन चेकिंग

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 7 अक्टूबर 2026। आगामी रामलीला मेले के दृष्टिगत शाहजहांपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ बुधवार को ओसीएफ रामलीला मैदान में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। संबंधित पुलिसकर्मियों को मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

पुलिस टीम ने मेला स्थल पर मौजूद आमजन से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें।

पुलिस के अनुसार मेला एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों को सतर्क किया गया है।


Previous Post Next Post