स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने न्यायालय से संबंधित वादों में वारंट जारी होने के चलते तीन अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नन्हे पुत्र सेवाराम निवासी मोहल्ला रेती, अमित पुत्र सुरेश सिंह निवासी मोहल्ला तहवरगंज तथा सन्देश वर्मा पुत्र नन्हे लाल निवासी मोहल्ला नई बस्ती शामिल हैं।
नन्हे के खिलाफ वाद संख्या 1475/15, मु0अ0सं0 02/04 में धारा 392, 411 भादवि, अमित के खिलाफ वाद संख्या 445/23, मु0अ0सं0 327/22 में धारा 60 आबकारी अधिनियम तथा सन्देश वर्मा के खिलाफ वाद संख्या 4220/22, मु0अ0सं0 405/18 में धारा 379, 411 भादवि के तहत मामला संबंधित है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार, प्रशान्त कुमार, पवन कुमार तथा सहदेव कुमार शामिल रहे।
