जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
ब्रेकिंग | काकोरी, लखनऊ। काकोरी के तकिया में आयोजित मेले में इस बार हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मेले में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
भीड़ को देखते हुए काकोरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर पुलिस फोर्स के साथ मेले में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस ने भीड़ के बीच लगातार निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।
श्रेणी
लखनऊ
