स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी 30 सितंबर 2026 को मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा स्थित उनके आवास से की गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. नसीम पुत्र नूरहसन तथा मो. वसीम उर्फ चन्दन पुत्र नसीम, निवासीगण मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्त वाद संख्या 2785/23 एवं मु0अ0सं0 339/18, धारा 498ए, 323 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना रामचन्द्र मिशन से संबंधित बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल 1786 पवन कुमार तथा कांस्टेबल 307 सहदेव कुमार, थाना रामचन्द्र मिशन शामिल रहे।
यह खबर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई जानकारी पर आधारित है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
