स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने फायरिंग के प्रकरण में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 315 बोर बंदूक और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर 2026 को सुमित पुत्र रोहित कुमार निवासी मोहल्ला दखिनौआ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 200/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 325 बीएनएस के तहत बृजेश उर्फ नन्हुकू पुत्र आत्माराम निवासी मोहल्ला दखिनौआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह द्वारा की जा रही थी।
विवेचना और अभियुक्त की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने उसके आवास पर दबिश दी, जहां अभियुक्त मौजूद मिला। पुलिस ने उसे करीब 19:32 बजे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की निशानदेही पर 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक, जिसका बट टूटा हुआ था, तथा एक 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 548 धीरज सिंह और कांस्टेबल 2604 प्रवेश कुमार शामिल रहे।
यह खबर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई जानकारी पर आधारित है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
