ओसीएफ ग्राउंड पर चला वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में सोमवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र के ओसीएफ ग्राउंड पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।


चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की भी हिदायत दी गई।

पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

शाहजहांपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Previous Post Next Post