ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद विजयादशमी पर बलरामपुर नगर में देवी प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जय मां दुर्गा पूजा केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में नगर और आसपास के क्षेत्रों की देवी प्रतिमाएं वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां से निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राप्ती नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गेल्हापुर के महंत बृजानंद महाराज ने की।
भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा को किया रवाना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, अपर जिलाधिकारी संदीप केला, शिव नारायण सिंह, सदर एसडीएम मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा समिति के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।
समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू तथा कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
समिति की ओर से श्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार राजेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सभासद संजय मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, हरिवंश सिंह, राम बख्श वाल्मीकि, विजय अग्रवाल और डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा का भी स्वागत किया गया।
वीर विनय चौराहे पर प्रतिमाओं के एकत्र होने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। सदर विधायक पलटू राम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और राज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा वीर विनय चौराहे से सराय फाटक, सब्जी मंडी, बर्तन मंडी, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवी दयाल तिराहा, बड़ा पुल, नई बाजार, चौक और मेजर चौराहे होते हुए कालीथान के रास्ते राप्ती नदी तट पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर तक चलता रहा।
शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया पर्व
इस अवसर पर अतिथियों ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, सौहार्द तथा शांति के साथ शोभायात्रा निकालने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया। इस दौरान संजय शर्मा, डॉ. तुलसीश दुबे, महामंत्री राम कृष्ण सिंह लड्डू, अंकुर चौहान, डॉ. अजय सिंह पिंकू, संजय श्रीवास्तव, डीपी सिंह, बाबू लाल, संदीप मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, गौरव मिश्रा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
