अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान, विधायक ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

 

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 01 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से विनोबा सेवा आश्रम, बनतारा, सीतापुर रोड शाहजहांपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ददरौल विधायक श्री अरविंद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विधायक को बुके भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें वस्त्र, फल एवं मिठाई आदि वितरित की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा समाजसेवी श्री रमेश भाइयां, विमला बहन, श्री ओमकार मनीषी, श्री अतुल सक्सेना और श्री उमेश पाठक ने वृद्धजनों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के जिला संयोजक श्री अतुल गुप्ता, श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, श्री हरीश चंद्र वर्मा, सह संयोजक श्री गंगाराम तेली, कार्यसमिति सदस्य श्री कप्तान सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सुशील कुमार तथा कार्यसमिति सदस्य श्री रामसरन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री ब्रह्मदेव एवं समस्त स्टाफ के साथ समाज कल्याण विभाग से श्री नरेंद्र देव, प्रधान सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post