स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 28 अक्टूबर। जनपद शाहजहाँपुर के विकासखंड पुवायां के ग्राम धारा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, शाहजहाँपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान छंगा लाल ने किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी तकनीकों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का आयोजन केंद्र प्रभारी एवं अधिकारी खाद्य प्रसंस्करण असीम कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया।
खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की दी गई जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत मिनी फ्लोर मिल, मिनी राइस मिल, मिनी ऑयल एक्सपेलर, दलिया निर्माण, मसाला उद्योग और दूध आधारित उत्पादों से जुड़े उद्योगों के बारे में बताया गया।
वक्ताओं ने ग्रामीणों को इन क्षेत्रों में उपलब्ध स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराते हुए छोटे स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षणार्थियों को वितरित की गई अध्ययन सामग्री
कार्यक्रम में शामिल लाभार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी साहित्य वितरित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
प्रशिक्षण में व्याख्यानदाता के रूप में अनुराग गुप्ता, बेड़ कुमार, बबलू, दिनेश चंद्र शर्मा, डीआरपी पवन कुमार, अखिलेश कुमार और अमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने लिया प्रशिक्षण में हिस्सा
कार्यक्रम में बंधा लाल, सत्यप्रकाश, मनोज कुमार, सालिक राम, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, अभिषेक, जगदीश, बचन लाल, मंजू देवी, सुखरानी, गौरा और बेड़ कुमार सहित अन्य लाभार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
