गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मरीजों को वितरित किए फल

 


ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया।

इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।


कार्यक्रम के उपरांत जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस अवसर पर कहा गया कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।

Previous Post Next Post