जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा एवं एसीपी चौक शुभम कुमार के निर्देशन में तथा इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।
रूमी गेट चौकी प्रभारी विवेक सिंह और पुलिस टीम ने विक्रम (27) तथा संतोष उर्फ राधे (34) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
श्रेणी
लखनऊ
