जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। आलमबाग थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस टीम मध्य और थाना आलमबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने बस परिचालक एवं महिला से छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बस में बैठते समय बस परिचालक का बैग छीनकर भागने वाले अभियुक्त इरफान उर्फ साबित और संजय उर्फ नकुल कश्यप को फतेहअली चौराहा, आलमबाग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर छीनैती का माल भी बरामद करने का दावा किया है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में थाना आलमबाग पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक कुंवर वीर विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक धीरज यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक द्विवेदी एवं हेड कांस्टेबल विनय सिंह शामिल रहे।
वहीं सर्विलांस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनेन्द्र सिंह प्रभारी, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
