जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पारा क्षेत्र के मुन्नू खेड़ा में ग्रामीणों के सहयोग से गेंद-डंडा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 10 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मुन्नू खेड़ा और हंस खेड़ा की टीम के बीच खेला गया। मुन्नू खेड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6,000 पॉइंट हासिल किए, जबकि हंस खेड़ा की टीम 5,500 पॉइंट ही बना सकी। इस तरह मुन्नू खेड़ा ने 500 पॉइंट के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
मुन्नू खेड़ा की ओर से अनुज यादव ने 2,500 पॉइंट हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हंस खेड़ा की ओर से रूमी ने 3,000 पॉइंट बनाए।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। टूर्नामेंट में 1,100 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है, जबकि फाइनल विजेता टीम को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
