खुल्दाबाद पुलिस ने चोरी के पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

सहायक ब्यूरो चीफ मो. आमिर, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। थाना खुल्दाबाद पुलिस ने चोरी के पुराने मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को 4 अक्टूबर 2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक गुप्ता पुत्र बालमुकुंद गुप्ता, निवासी डॉ. रोशन के बगल वाला मकान, चकिया, थाना खुल्दाबाद, प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के विरुद्ध माननीय अपर सिविल जज, कक्ष संख्या-10, प्रयागराज द्वारा वारंट जारी किया गया था। संबंधित मामला मु0न0 1472/2020, अ0सं0 465/2018, धारा 379/41/411 भादवि थाना खुल्दाबाद से संबंधित है।

वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल हरिकेश रत्ना शामिल रहे।

Previous Post Next Post