ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। थाना जार्जटाउन पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 4 अक्टूबर 2026 को बाघम्बरी हाउसिंग, अल्लापुर क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयप्रकाश उर्फ रोहित पुत्र कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, निवासी मकान नंबर 462/238ए, बाघम्बरी हाउसिंग, अल्लापुर, थाना जार्जटाउन, प्रयागराज, उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना जार्जटाउन में दर्ज मु0अ0सं0 166/2026 से संबंधित मामले में वांछित था। मुकदमे में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 323 एवं 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाघम्बरी हाउसिंग, अल्लापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रुकुमपाल सिंह, चौकी प्रभारी अल्लापुर उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राजीव रंजन शामिल रहे।
