स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के एक प्रकरण में दर्ज अभियोग में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा ने अपनी पुत्री यशी शर्मा उर्फ नव्या को मोबाइल चोरी के झूठे आरोप लगाकर मोहल्ले, रिश्तेदारों और विद्यालय में बदनाम करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मु0अ0सं0-329/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस का लोप करते हुए धारा 107 बीएनएस की बढ़ोतरी की।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने थाना पुवायां पुलिस के सहयोग से अभियोग में वांछित राजेश्वरी देवी पत्नी लक्ष्मीकांत, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्ता की गिरफ्तारी ग्राम जेवा रोड, मोक्षधाम, कस्बा पुवायां से दोपहर करीब 2:35 बजे की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
राजेश्वरी देवी पत्नी लक्ष्मीकांत, निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 40 वर्ष।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक विवेक कुमार, थाना कोतवाली शाहजहांपुर
- हेड कांस्टेबल 354 अनुराग भदौरिया, थाना कोतवाली शाहजहांपुर
- रिजर्व महिला कांस्टेबल मिन्नी भारती, थाना कोतवाली शाहजहांपुर
