जन्म से कटे होंठ और कटे तालू के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए 7 अक्टूबर को पंजीकरण शिविर


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से जन्म से कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन एवं उपचार के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शाहजहांपुर में होगा।

शिविर के दौरान जन्म से कटे होंठ एवं कटे तालू वाले बच्चों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण किया जाएगा। चिह्नित बच्चों के अभिभावकों को उपचार के लिए समय और तिथि की जानकारी उसी दिन उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि चिह्नित बच्चों का निःशुल्क उपचार सिप्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बर्न एवं ट्रॉमा सेंटर, 29 शाहमीना रोड, लखनऊ में कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने बच्चों को लेकर पंजीकरण शिविर में पहुंचें, ताकि उन्हें समय पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।

Previous Post Next Post