ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। थाना झूंसी पुलिस ने जबरन वसूली, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर 4 अक्टूबर 2026 को अलोपीबाग, थाना दारागंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय सिंह पटेल पुत्र उदय शंकर सिंह, निवासी ग्राम डील (उसरी), थाना खीरी कोरांव, प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना झूंसी में दर्ज मु0अ0सं0 326/2026 से संबंधित मामले में वांछित था। मुकदमे में धारा 351(3), 352, 69, 308(2) बीएनएस, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को अलोपीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित, उपनिरीक्षक हरिशंकर मिश्र, हेड कांस्टेबल पवन द्विवेदी और रिजर्व कांस्टेबल आयुष चौबे शामिल रहे।
