राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे: हसीब खान

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन प्रभारी तथा उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, सांसद प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यूपी के मुद्दों और दिल्ली प्रदर्शन पर हुई चर्चा

हसीब खान के मुताबिक, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

हसीब खान ने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा, “हम राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी के संघर्ष में हम उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार हमेशा डटे रहेंगे।”

सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का किया दावा

कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा मुस्लिम, दलित और पिछड़े समाज को साथ लेकर चलने तथा सभी वर्गों को सम्मान देने की बात की है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में मुस्लिम और दलित समाज से आने वाले नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने का अवसर भी दिया है। उनके अनुसार, कांग्रेस सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

एक नवंबर के प्रदर्शन को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली में एक नवंबर को होने वाले प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस की मांगें पूरी होने तक पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।

हसीब खान ने दावा किया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी और अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post