शाहजहांपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 16 अक्टूबर 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शहबाजनगर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।

  • 1090 – वूमेन पावर लाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस और संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करना चाहिए।

आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनमें आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Previous Post Next Post