स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 16 अक्टूबर 2026। रोजा थाना पुलिस ने डीसीएम से बैटरी चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रोजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ी डीसीएम से चोरी हुई थी बैटरी
पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को वादी की तहरीर पर मुकदमा संख्या 457/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ी डीसीएम से अमन खान ने बैटरी चोरी कर ली।
रेलवे ग्राउंड के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमन खान पुत्र एहसन खान, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला मेहमान शाह, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर को 15 अक्टूबर को शाम 5:44 बजे मोहल्ला निवाजपुर के पास स्थित रेलवे ग्राउंड के निकट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की एक बैटरी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल आशाराम और कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे।
स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
