ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। जनपद के पचपेड़वा कस्बे स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के जप, अनुष्ठान और साधना संकल्प की पूर्णाहुति पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं भोजन प्रसाद वितरण के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोकमंगल, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की कामना की।
भजन और गुरु वंदना से हुआ समारोह का शुभारंभ
नवरात्रि पूर्णाहुति समारोह का शुभारंभ युवा परिजन अजय चौधरी और गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक रामकुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत भजनों ‘हे जगजननी मातु भगवती’ और ‘चरणों में तेरे जीना-मरना’ तथा गुरु वंदना से हुआ।
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने मानव मात्र को देवतुल्य बनाने, पृथ्वी पर स्वर्गिक वातावरण के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित कीं। कार्यक्रम में आध्यात्मिक साधना के साथ समाज में सकारात्मक विचारों और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विचार क्रांति अभियान से जुड़ रहे युवा और महिलाएं
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रणेता पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए गायत्री परिवार के कार्यकर्ता युवाओं और महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, ग्राम प्रबंधन तथा नशामुक्ति आंदोलन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से विचारों में परिवर्तन, सामाजिक जागरूकता और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया। गायत्री परिवार का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
नवरात्रि में कराए गए विभिन्न संस्कार
गायत्री परिवार की ओर से नवरात्रि के दौरान संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत श्रीमती नंदिनी गुप्ता और आशीष गुप्ता की पुत्री का जन्मदिवस संस्कार, गैसड़ी के संतोष प्रजापति की पुत्री का नामकरण संस्कार तथा मनकापुर के राजेश पाल के पुत्र का नामकरण संस्कार संपन्न कराया गया।
इसके अलावा आशीष अग्रवाल के आवास पर गायत्री यज्ञ एवं दीक्षा संस्कार भी आयोजित किए गए।
दिसंबर में होगा राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ
पूर्णाहुति समारोह के दौरान आगामी 23 से 27 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ और बौद्धिक वर्ग के अंतर्गत पत्रकार, शिक्षक एवं छात्र सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में गायत्री परिजन रहे उपस्थित
समारोह में अजय चौधरी, वीर बहादुर, श्रेया चौरसिया, अंजू चौरसिया, बालेश्वर चौरसिया, श्रीमती सुखना देवी, परिव्राजक ठाकुर प्रसाद, भानु प्रकाश सिंह, भवानी प्रसाद, अभय वर्मा, संजय कुमार जायसवाल, खेमराज, लीलाधर, अंगद प्रजापति, आनंद जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, हेमंत चौरसिया, दुर्गेश प्रजापति, आशीष अग्रवाल, सीमा सोनी, कृष्णावती जायसवाल, मंजू जायसवाल, आरती जायसवाल, नीलम जायसवाल, केसरी देवी, पारस नाथ आर्य, कोकिला श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, सीमा अग्रवाल, रामलखन गुप्ता और उमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
