ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
उन्नाव, 15 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गुरुवार को सदर तहसील स्तर पर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह की 15 तारीख को होने वाली इस पंचायत में कार्यकर्ताओं और किसानों की समस्याओं को सुना गया। बैठक के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम महोदय को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
किसान नेताओं के नेतृत्व में हुई पंचायत
पंचायत का नेतृत्व किसान यूनियन के जनपद उन्नाव के सदर तहसील अध्यक्ष रामनरेश राजपूत और सदर तहसील प्रभारी मैकू लाल ने किया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं तथा उनके निस्तारण की मांग उठाई।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
पंचायत में जिला प्रभारी राज किशोर वर्मा, लखनऊ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गुड्डी रावत, सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार, मियागंज ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह यादव, प्रांशु वर्मा, हैदराबाद से पारस वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, गौरा कला तथा हसनगंज ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया और किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही गई।
पंचायत में कार्यकर्ताओं ने किसान एकता और संगठन के समर्थन में नारे लगाए।
जय जवान, जय किसान! किसान एकता जिंदाबाद!
ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
