मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ. इश्तियाक अहमद खान ने किया सम्मानित, 51-51 हजार रुपये देकर बढ़ाया हौसला

 


ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। पचपेड़वा स्थित मन्नत मैरिज हॉल में पॉपुलर नर्सिंग होम के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. इश्तियाक अहमद खान की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपी पीसीएस और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही पचपेड़वा एवं गैसड़ी क्षेत्र के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। आयोजक डॉ. इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अख्तर हुसैन उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद राम शिरोमणि वर्मा, विधायक राकेश यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, हारून रशीद खान, समाजसेवी डॉ. अफजाल अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने समारोह को भव्यता प्रदान की। क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की इस पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है।

Previous Post Next Post