नेहरू जयंती पर कांग्रेस की विचार गोष्ठी, तीन लोगों ने थामा पार्टी का दामन

 


आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को किया याद, बाल दिवस के रूप में मनाई गई जयंती

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तहसील स्थित कैंप कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश के प्रति योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शी सोच और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह को याद किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में पंडित नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार और देश के विकास के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर सोहनलाल शुक्ला, पंकज कुमार शुक्ला और तुफैल अहमद खां ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तीनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, अवधेश पाल सिंह, विनय मिश्रा, विजय उपाध्याय (शानि), मोहम्मद जमील, अमेरिका कुरील, मनीष यादव तथा जिला मीडिया प्रभारी विजय चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post Next Post