राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा में संगठन विस्तार, पीडी द्विवेदी बने प्रदेश महासचिव तो संतोष कुमार अवस्थी को मिली तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी

केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम ✍️

लखनऊ। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा द्वारा संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से केंद्रीय कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से पूर्व वरिष्ठ अभियंता, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के पीडी द्विवेदी को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लखनऊ जनपद की मोहनलालगंज तहसील के सक्रिय विप्र बंधु संतोष कुमार अवस्थी को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने पीडी द्विवेदी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका प्रदेश अध्यक्ष एमबी त्रिपाठी ने समर्थन किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए पीडी द्विवेदी को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा।

इसी क्रम में मोहनलालगंज तहसील में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संतोष कुमार अवस्थी को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एमबी त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता जीएस दुबे एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष दिनेश अवस्थी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन के विस्तार, आपसी समन्वय और सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Previous Post Next Post