ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा, लखनऊ
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में मोहान रोड चौकी प्रभारी ओपी तिवारी के नेतृत्व में आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो पॉइंट पर सघन गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान चौकी प्रभारी ओपी तिवारी के साथ उपनिरीक्षक गिरीश, अजय कुमार पटेल एवं बॉबी चंदेला ने मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखी। पुलिस टीम ने जीरो पॉइंट से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों को रुकवाकर उनकी गहनता से जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन चालकों में भी सतर्कता दिखाई दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम रखना है।
