राजस्थान के कोटा में अपहरण और 30 लाख की फिरौती के मामले में शातिर छात्रा काव्या दो राज्यों की पुलिस को 15 दिन तक छकाती रही। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली शातिर छात्रा काव्या धाकड़ और उसके दोस्त हर्षित यादव को इंदौर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों देवगुराडिया के पास इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास से एक किराए के कमरे में रह रहे थे।सूचना मिलने के बाद रात को ही कोटा पुलिस इंदौर के लिए रवाना हो गई और वहां कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को लेकर दोपहर करीब ढाई बजे कोटा पहुंची। जहाँ लड़की ने रूस से MBBS की चाहत मे 30 लाख वसूलने को यह स्क्रिट तैयार करना बताया।
16 मार्च को दोस्तों के साथ पहुंची जयपुर ..
दोस्त हर्षित यादव और विजेंद्र प्रताप के साथ काव्या 16 मार्च को जयपुर गई। 17 मार्च को होटल में ठहरी और 18 मार्च को काव्या ने नई सिम खरीदी।इसके बाद दोस्तों से उसके पिता को उसका अपहरण होने तथा 30 लाख रुपए की मांग करने को कहा। इसके लिए उसने अपने हाथ पैर बांधे और चोट लगी फोटो भेजी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments