Breaking News

पूर्व प्रेमिका के घर पर युवक के साथ दरिंदगी.. पिटाई के बाद जूते की माला पहनाकर गांव मे घुमाया.. टॉयलेट का गन्दा पानी पिलाया.. वीडियो वायरल होते ही हुई FIR.. 3 गिरफ्तार

 


UP : मुरादाबाद में सरे आम युवक को पीटा गया। उसे जूतों की माला पहनाई, पूरे गांव में घुमाया, फिर एक घर में कई दिन तक बंधक रखा। उसको टॉयलेट शीट का गंदा पानी तक पिलाया। हजारा, आकाश, पिंकू, रजनी, शरमा, अंबरशरी, कमल, अरविंद पर FIR हुई। 3 गिरफ्तार हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद युवक के पिता ने आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था । अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ देसी दवाइयां बेचता है। युवक का पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम संबंध थे।दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रिश्तेदार होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी। पिछले माह पांच मार्च को युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गई। एक दिन पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें युवक और उसकी रिश्तेदार युवती का आपत्तिजनक वीडियो और  फोटो मौजूद थे।युवक की पत्नी ने इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। तब युवक के ससुराल वालों ने उसके फूफा को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे युवक को उसके रिश्तेदारों ने फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया।यहां आरोपी उसे अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर ले गए। आरोप है कि यहां युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई। इस दौरान युवती से मूत्र और गटर का पानी भी पिलवाया गया। इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहनाई गई।

Post a Comment

0 Comments