उत्तर प्रदेश : कासगंज मे पिछले 35 साल से साधू के वेश मे छिपे क़ातिल अलीगढ निवासी आनंद कुमार को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस टीम ने भगवा वस्त्र पहनकर साधू से संपर्क साधा। नशे मे आनंद ने खुद कबूल किया की उसने बच्चे का किडनेप करके मर्डर किया था। क़ातिल को अरेस्ट करके पुलिस साथ ले गई।
क्या था मामला...
कैंबवाला निवासी विद्यावति की शिकायत पर किडनेप के बाद मर्डर का केस दर्ज किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह अपने 11 साल बेटे के साथ मनीमाजरा से कैंबवाला जा रही थी। रास्ते में तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके गहने छीनने लगे। उसने जब विरोध किया तो एक आरोपित ने उस पर चाकू से हमला किया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आरोपित उसके बेटे का अपहरण कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने उसके नाबालिग बेटे की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आनंद कुमार और अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में बाकी आरोपित तो पकड़े गए थे, लेकिन आनंद फरार हो गया था। अब आनंद भी पकड़ा गया।
#UttarPradesh #Chandigarh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments