उत्तर प्रदेश : प्रयागराज मे महिला सिपाही के रूम मे मर्डर के बाद सुसाइड जैसी घटना सामने आई है। शादीशुदा सिपाही राजेश और उसकी दोस्त महिला कांस्टेबल प्रिया की लाशें मिली है। घटना शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मिनहाजपुर मोहल्ले की है। कानपुर की रहने वाली 2020 बैच की महिला कांस्टेबल प्रिया तिवारी मिनहाजपुर इलाके के एक लॉज में किराए पर कमरा लेकर पिछले काफी दिनों से रह रही थी। इन दिनों वह टूरिस्ट थाने में तैनात थी। इससे पहले वह एसीपी दफ्तर में पोस्टेड थी, जहां पुलिस कांस्टेबल राजेश से उसकी दोस्ती हुई थी। 2019 बैच का राजेश यूपी के मथुरा जिले का रहने वाला था। राजेश इन दिनों भी एसीपी दफ्तर में पेशी ड्यूटी पर था।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक महिला कांस्टेबल प्रिया और पुरुष कांस्टेबल राजेश के शव प्रिया के किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मिले हैं। उनके मुताबिक राजेश का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि प्रिया की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। राजेश के बारे में कहा जा सकता है कि उसने खुदकुशी की है, लेकिन प्रिया की मौत कैसे हुई, यह अभी साफ होना बाकी है। उनके मुताबिक प्रिया की मौत को लेकर दो थ्योरी सामने आ रही है। पहली यह कि उसने भी खुदकुशी की है और दूसरी यह कि पुरुष कांस्टेबल राजेश ने उसकी हत्या की और बाद में उसने खुद भी फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी राज ही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments