कानपुर में फर्जी आयकर अफसर गिरफ्तार हुआ है। बुधवार शाम को पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार रोकी। फिर उसकी जांच करनी चाही, तो युवक आयकर विभाग का आईडी कार्ड दिखाते हुए पुलिस पर रौब गांठने लगा।
ACP ने नाम पूछा तो वह हड़बड़ा गया। पुलिस को उस पर शक हो गया। फिर पुलिस ने जांच की तो आईडी कार्ड फर्जी निकला। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे रावतपुर थाने की पूछताछ कर रही है।
ACP कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया, ''रावतपुर थाने की पुलिस मसवानपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक कार आते दिखाई दी। जिसमें नंबर प्लेट के ऊपर बड़ी नेम प्लेट लगी थी, जिसमें आयकर विभाग, भारत सरकार लिखा था। पुलिस को चेकिंग के लिए कार रोक ली। चेकिंग की, तो कार से कुछ बरामद नहीं हुआ। लेकिन जांच में सामने आया कि पकड़ा गया युवक फर्जी आयकर अधिकारी है।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम कल्याणपुर महाबीरपुरम नई बस्ती निवासी रितेश शर्मा बताया। उसके आईडी कार्ड पर आयकर अफसर लिखा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तब पता चला कि इस नाम का कोई भी आयकर अफसर नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments