UP : आगरा में शादी के 11 साल बाद विवाहिता की लेखपाल की नौकरी क्या लगी, उसके तेवर ही बदल गए। यह आरोप पति ने लगाए हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने घर में खाना बनाना तक छोड़ दिया है। हालांकि पत्नी का कहना है कि पति झूठ बोल रहा है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। दोनों के बीच सुलह की कवायद की गई, लेकिन पति ने पत्नी के नौकरी छोड़ने पर ही साथ रखने की बात कही है। इससे मामले में अगली तारीख दी गई है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि दंपती शमसाबाद थाना क्षेत्र के हैं।युवक की सेनेटरी की दुकान है। युवक ने बताया कि 2 साल पहले लेखपाल की भर्ती निकली थी। पत्नी को तैयारी कराई। नौकरी लगने पर परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ दिन तो सब कुछ सही चला। मगर, पत्नी नौकरी पर जाने से पहले और आने के बाद कोई काम नहीं करती है। गृह कार्य करने के लिए मना करने लगी। झगड़ा होने लगा।अब मामला काउंसलिंग मे है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments